अबनाः फ़्रांस के दक्षिण पश्चिमी शहर तुलूस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुई हैं, यह प्रदर्शन पुलिस के हिंसक बर्ताव के विरोध में हो रहे थे।
अक्तूबर में प्रदर्शन के दौरान फ़्रांसीसी पुलिस की फ़ायरिंग में मारे जाने वाले रेमी फ़्रेज़ नामक व्याक्ति की याद में शनिवार को निकाली जानी वाली रैली के अवसर पर यह झड़पें हुई हैं। रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस तथा मिर्चों के स्प्रे का प्रयोग किया।
गत 6 नवम्बर को भी इसी प्रकार के प्रदर्शन पेरिस में हुए थे। छात्रों ने पेरिस में कई स्कूलों के बाहर बैरीकेड लगा दिए जिसके कारण दर्जनों स्कूल बंद हो गए। 21 वर्षीय फ़्रेज़ पर्यावरण कार्यकर्ता था जो गत 26 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में दंगा पुलिस और प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत में मारा गया। यह प्रदर्शन अल्बी ज़िले में स्थित सिवेन बांध के निर्माण के विरोध में किए गए थे। कार्यकर्ता की मौत के बाद पेरिस, ब्रेस्ट, मॉर्सा और ल्योन सहित अनेक नगरों में व्यापक रूप से प्रदर्शन हुए थे जिसके कारण स्थानीय अधिकारियों को बांध का निर्माण स्थगित करना पड़ा था।
फ़्रेज़ के परिवार ने पुलिस के विरुद्ध हत्या का मुक़द्दमा दायर किया है किंतु फ्रांसीसी सरकार ने पुलिस का पक्ष लिया है यहां तक कि सरकार की इस मामले में भी निंदा हुई कि युवा कार्यकर्ता की हत्या पर खेद या संवेदना व्यक्त करने में भी उसने 48 घंटे का समय लगा दिया।
टार्न के निवासी तथा पर्यावरण कार्यकर्ता बांध निर्माण वाले क्षेत्र में जंगल समाप्त किए जाने के विरोध में कई महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं, कुछ लोगों ने भूख हड़ताल भी की है।
9 नवंबर 2014 - 19:24
समाचार कोड: 650323
फ़्रांस के दक्षिण पश्चिमी शहर तुलूस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुई हैं, यह प्रदर्शन पुलिस के हिंसक बर्ताव के विरोध में हो रहे थे।